BIG NEWS : AAJ TAK की टीवी एंकर अंजना ओम कश्यप (Anjana Om Kashyap) और टीवी टुडे ग्रुप ने दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) में एक मुकदमा दायर किया है। इस मामले में खान सर (Khan Sir) अभिनय मैथ्स (Abhinay Maths), बबीता त्यागी समेत कुल 8 लोगों को पक्षकार बनाया गया है। BIG NEWS
कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन समाप्त
याचिका में कोर्ट से मांग की गई है कि यूट्यूब, मेटा और एक्स (पूर्व में ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके खिलाफ कथित रूप से बोले गए और पोस्ट किए गए आपत्तिजनक कंटेंट को हटाया जाए।
2 करोड़ रुपए हर्जाने की मांग
टीवी टुडे ग्रुप और अंजना ओम कश्यप की ओर से दायर याचिका में 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की भी मांग की गई है। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री से उनकी छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।
याचिका में यूट्यूब, मेटा और X जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी उल्लेख किया गया है। कोर्ट से इन प्लेटफॉर्म को निर्देश देने की मांग की गई है कि कथित आपत्तिजनक वीडियो, पोस्ट और अन्य सामग्री को हटाया जाए। यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया और मीडिया जगत में चर्चा तेज हो गई है। कई लोग इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मानहानि के अधिकार से जोड़कर देख रहे हैं।

