Cockroach Janta Party Protest : NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी, यानी CJP ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर 5 घंटे प्रदर्शन किया।
पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके (founder Abhijeet) ने कहा था कि मंत्री आज शाम 5 बजे तक इस्तीफा दें, नहीं तो पूरे देश में प्रदर्शन किया जाएगा। अगले शनिवार, यानी 13 जून को जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन करेंगे।
CJI को जंतर-मंतर पर आज शाम 5 बजे तक प्रदर्शन करने की अनुमति मिली थी, लेकिन करीब 3 बजे ही अभिजीत और सोनम वांगचुक धरनास्थल से रवाना हो गए थे। इसके बाद प्रदर्शन खत्म हो गया।
अभिजीत सुबह ही अमेरिका से दिल्ली लौटे थे। वे एयरपोर्ट से सीधे जंतर-मंतर पहुंचे थे। यहां अभिजीत अंबेडकर की ऑटो बायोग्राफी और संविधान की कॉपी लेकर पहुंचे थे।
अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर से क्या-क्या कहा?
सोशल मीडिया पोस्ट हटाई जा सकती हैं, लेकिन हमें खत्म नहीं किया जा सकता।
एक महीने से हम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
सरकार कार्रवाई करने के बजाय अकाउंट हैक और पोस्ट डिलीट कराने में लगी है।
यह लड़ाई लंबी है और हम पीछे हटने वाले नहीं हैं।
देश का छात्र और युवा नहीं बिका है।
मैं इस आंदोलन के लिए अपनी आजादी कुर्बान करने को भी तैयार था।
आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित रहेगा।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। फाउंडर अभिजीत दीपके भी मौजूद हैं। हजारों प्रदर्शनकारी इकठ्ठा हुए हैं। शिक्षामंत्री के खिलाफ नारे लगाए।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके शनिवार सुबह 7:45 बजे अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। वे करीब एक घंटे बाद एयरपोर्ट से बाहर आए। बाहर आने में देरी की वजह सामने नहीं आई है।
अभिजीत को यहां से सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाकर प्रदर्शन की इजाजत लेना था। CJP ने अपने X पर पोस्ट में लिखा कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की इजाजत दे दी है। अब हम सीधे जंतर-मंतर पर इकट्ठा हो सकते हैं।
राजधानी दिल्ली में शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।
ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके (CJP founder Abhijeet Dipke) के नेतृत्व में जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया। प्रदर्शन की घोषणा के बाद दिल्ली पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती शुरू कर दी। Cockroach Janta Party Protest

