BIG NEWS : कानपुर के सांसद रहे श्रीप्रकाश जायसवाल (Shriprakash Jaiswal) का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली. श्रीप्रकाश जायसवाल काफी समय से बीमार चल रहे थे.
शुक्रवार (28 नवंबर, 2025) को तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें कानपुर कार्डियोलॉजी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. श्रीप्रकाश जायसवाल डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में कोयला मंत्री और पूर्व गृहमंत्री रह चुके थे.

