BIG NEWS : अगस्त 2025 में मिर्जापुर के चुनार में पकडे गए 8374 नशीले सिरप की बोतलें कानपुर के मेसर्स अग्रवाल ब्रदर्स फर्म के नाम खरीदी गई थी। यह हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित ओनेरेक्स सिरप की निर्माता कम्पनी विंग्स बायोटेक एलएलपी फार्मा (Wings Biotech LLP) ने चुनार पुलिस को बताया है।
कम्पनी ने पुलिस को बताया कि कानपुर स्थित बिरहाना रोड के मेसर्स अग्रवाल ब्रदर्स फर्म ने उनसे 20 अगस्त 2025 को बैच नंबर ओएनटीएस 1961 की 29,850 ओनेरेक्स कफ सिरप की खरीददारी की थी। दरअसल बीते साल से कोडिन सिरप को लेकर शासन की ओर से चले अभियान के बाद कई बडी कार्रवाई की गई है। मेसर्स अग्रवाल ब्रदर्स फर्म के संचालक विनोद अग्रवाल के खिलाफ पुलिस अब कुर्की की तैयारी कर रही है।

आयुक्त डॉ. रोशन जैकब का औचक निरीक्षण
Kanpur News : औषधि विभाग ने तीन फर्मों के ड्रग लाइसेंस किए निरस्त
सालों से नेपाल तक बेची जा रही नशीली और नकली दवाएं
चुनार पुलिस ने पकडा था ट्रक
बता दें कि अगस्त 2025 में चुनार की चकागंभीरा चौकी पास करीब बीस लाख की कीमत का ओनेरेक्स सिरप ले जाते ट्रक को पुलिस कर्मियों ने पकडा था। वाहन में कुल 8374 शीशी सिरप बरामद मिले, बताया गया कि यह सिरप वाराणसी के राजातालाब से लेकर मध्य प्रदेश जा रहे थे। इस संबंध में दो पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी कि यह शीशी किसने खरीदी है।
आयुक्त औचक निरीक्षण, भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप एवं ट्रामाडोल टैबलेट्स बरामद
Kanpur Drug Department News : शिकायतों के बाद जागता विभाग
कोडीन युक्त सिरप बेचने पर दो मेडिकल फर्म के प्रोपराइटर पर FIR
चुनार पुलिस को ईमेल पर रिप्लाई
पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित ओनेरेक्स सिरप की निर्माता कम्पनी विंग्स बायोटेक एलएलपी फार्मा कम्पनी को कई दफा लेटर लिखा और ईमेल कर जानकारी मांगी। शिकंजा कसता देख कम्पनी ने जनवरी 2026 को चुनार पुलिस को ईमेल पर रिप्लाई करते हुए बताया कि कानपुर के मेसर्स अग्रवाल बदर्स की ड्रग लाइसेंस पर 20 अगस्त 2025 को बैच नंबर ओएनटीएस 1961 की 29850 ओनेरेक्स कफ सिरप की खरीददारी की थी। साथ ही कई अन्य डिटेल भी कम्पनी ने चुनार पुलिस से साझा किया।
ड्रग विभाग ने पकडी डेढ करोड से अधिक की नशीली दवाएं
अग्रवाल ब्रदर्स के खिलाफ बढ़ाई NDPS की धारा
कानपुर में बिरहाना रोड स्थित अग्रवाल ब्रदर्स पर गुरुवार को नशीली दवाओं के भंडारण और बेचने के मामले में एनडीपीएस की धारा बढ़ाई गई। आरोपी फर्म संचालक विनोद अग्रवाल फरार चल रहा है। मामले में एसटीएफ सहित कई एजेंसियां जांच कर रही हैं। कमिश्नरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। अब आरोपी विदेश भी जाने की कोशिश करेगा तो उसे एयरपोर्ट पर पकड़ लिया जाएगा।

