BIG NEWS : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सरकारी कर्मियों और शिक्षकों की मांग का सम्मान करते हुए 19 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश अवकाश घोषित किया है।
अब प्रदेश में 19 और 20 अक्टूबर को सरकारी कार्यालय और स्कूल बंद रहेंगे। स्कूलों में तो छात्र-छात्राओं के लिए दशहरा पर अवकाश पहले से ही रहेगा।
उत्तर प्रदेश में 19 अक्तूबर को महानवमी पर प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों के साथ सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ तक इसकी मांग पहुंची तो उन्होंने अवकाश की घोषणा की। प्रदेश में 19 अक्टूबर को रामनवमी के मौके पर सार्वजनिक अवकाश होगा।

