INDIA NEWS : राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) पर एक ट्रैंपो ट्रैवलर पुलिया से गिर गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले थे।
एक्सीडेंट शनिवार सुबह सुबह 6 बजे सिमलिया थाना क्षेत्र में हुआ। SHO नंद सिंह ने बताया कि बस भोपाल से खाटूश्यामजी (Khatu Shyam Temple) जा रही थी। कराड़िया टोल से कुछ किमी दूर पुलिया से 15 फीट नीचे गिर गई। एक्सीडेंट में 17 पैसेंजर्स घायल हुए हैं।
CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी घोषणा
अंधेरे के कारण रेस्क्यू में कुछ देरी भी हुई। ग्रामीणों ने बताया कि कई डेडबॉडी सीटों के बीच फंसी थीं। उन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर खींचा गया। घायलों को खिड़की तोड़कर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु भोपाल से टेंपो ट्रैवलर में सवार होकर खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे थे। कोटा के सीमलिया थाना क्षेत्र में अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। इसके बाद वह नाले के ऊपर बने पुल से टकराकर करीब 15 फीट नीचे जा गिरा।
हादसे में कई यात्री वाहन के अंदर फंस गए। उन्हें बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। नाले में पानी और कीचड़ होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में परेशानी आई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

