BIG NEWS : सीतापुर में BSA अखिलेश सिंह को उनके कार्यालय में हेड मास्टर ने बेल्ट से पीट दिया। हेडमास्टर बृजेंद्र वर्मा अपने खिलाफ हुई शिकायत पर सफाई देने के लिए BSA कार्यालय पहुंचे थे।
Akhilesh Dubey की 500 करोड़ की जमीन पर चला बुलडोजर
हेडमास्टर की सफाई बीएसए को पसंद नहीं आई। इसके बाद दोनों में बहस होने लगी। अचानक हेडमास्टर आगे आए और मेज पर फाइल पटकी। तेजी से कमर से बेल्ट बाहर निकाली और बीएसए को पीटना शुरू कर दिया। Sitapur news
हेडमास्टर ने 6 सेकेंड में बीएसए को 5 बार बेल्ट मारी। जब बीएसए ने पुलिस को कॉल करने के लिए फोन उठाया तो छीनकर उसे भी तोड़ दिया। सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। बीच-बचाव कर रहे क्लर्क प्रेम शंकर मौर्या से भी हाथापाई की। मौके पर मौजूद स्टाफ ने किसी तरह बीएसए को बचाया।
घटना के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल आरोपी हेडमास्टर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

