Yoga For Headache Relief : सिरदर्द (Headache) एक आम समस्या बन गई है। ऐसे में, अगर आप भी सिरदर्द से आराम पाने के लिए दवाइयों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो यह आप ही के लिए है। Yoga For Headache Relief
हम आपको ऐसे असरदार योगासन बताएंगे जिनकी मदद से सिरदर्द को मिनटों में दूर किया जा सकता है। आइए जानें।
उष्ट्रासन (Ustrasana)
उष्ट्रासन एक ऐसा योगासन है जो न सिर्फ आपके शरीर को लचीला बनाता है बल्कि सेहत को भी कई फायदे देता है। इस आसन को करने से आपके सिर तक ऑक्सीजन का फ्लो बढ़ जाता है जिससे आप तरोताजा महसूस करते हैं। साथ ही, यह आसन स्ट्रेस को कम करने में भी मददगार होता है और आपके शरीर को आराम दिलाता है। इसके अलावा उष्ट्रासन आपके पेट को फैलाकर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और पीठ को मजबूत बनाकर आपके पोश्चर को भी सुधारता है।
बालासन (Child Pose)
बालासन यानी चाइल्ड पोज की मदद से भी आप सिरदर्द और स्ट्रेस से राहत पा सकते हैं। चाइल्ड पोज न केवल मन को शांत करता है बल्कि शरीर को भी कई तरह से फायदा पहुंचाता है। यह आसन पीठ की मांसपेशियों को खींचता है, कूल्हों को खोलता है और तनाव को कम करता है। माथे को जमीन पर छूने से एक्युप्रेशर प्वाइंट एक्टिव होते हैं जो सिरदर्द को दूर करने में मदद करते हैं।
पवनमुक्तासन (Pawanmuktasana)
सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए पवनमुक्तासन भी बेहद फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ आपके मन को शांत करता है बल्कि शरीर को भी लचीला बनाता है। इतना ही नहीं, इस आसन की मदद से पाचन तंत्र को दुरुस्त करके शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को भी बाहर किया जा सकता है। यह आसन करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और घुटनों को छाती की ओर खींचें।
शवासन (Shavasana)
शवासन एक ऐसा योगासन है जो आपको रिलैक्स मोड में ले जाता है। इस आसन में आपको बस अपनी पीठ के बल सीधा लेटना होता है, जिससे शरीर और मन दोनों को आराम मिलता है। यह आसन स्ट्रेस को दूर करता है और हाई बीपी को कंट्रोल करता है। इसके अलावा यह नींद की क्वालिटी को भी सुधारता है, जिससे सिरदर्द भी दूर होता है।
ब्रिज पोज (Bridge Pose)
सिरदर्द से परेशान लोगों के लिए ब्रिज पोज भी एक वरदान साबित हो सकता है। यह आसन गर्दन और कंधों के खिंचाव को कम करके न सिर्फ सिरदर्द को कम करता है बल्कि शरीर को भी लचीला बनाने में काफी मदद करता है। रोजाना इस आसान को करने से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और स्ट्रेस से भी राहत मिलती है। अगर आप भी दिनभर एनर्जेटिक रहना चाहते हैं और सिरदर्द की समस्या को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं तो यह योगासन आपको रोजाना करना चाहिए।

