BIHAR BREAKING NEWS : मोकामा में RJD नेता दुलारचंद की हत्या के मामले में पटना पुलिस ने शनिवार की देर रात JDU candidate Anant Singh को उनके घर से गिरफ्तार किया है।
रात में करीब 150 पुलिस वालों के साथ टीम अनंत सिंह के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना में कारगिल चौक स्थित घर पहुंची थी। इसे पटना SSP कार्तिकेय शर्मा लीड कर रहे थे। पुलिस ने अनंत सिंह को घर से उठाया और पटना लेकर आई। BIHAR NEWS
वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ से 10 श्रद्धालुओं की मौत…
गिरफ्तारी के दौरान अनंत सिंह के पीछे 6 गाड़ियां चल रही थीं। अनंत सिंह सुबह से अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। गिरफ्तारी के दौरान भी वे सफेद पैंट और शर्ट में चश्मे के साथ ही नजर आए।
कोडिन युक्त सिरप बेचने पर औषधि विभाग ने महाराजपुर थाने में करायी FIR
डीएम का प्राथमिक विद्यालय नवीन चटाई मोहाल का औचक निरीक्षण
म्योर मिल का विवाद गहराया, एनटीसी ने शासन को लिखा लेटर
मोकामा से JDU उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर जनसुराज पार्टी के मोकामा से उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी ने कहा, ‘यह एक अच्छा कदम है, लेकिन अगर वे पहले कार्रवाई करते तो अच्छा होता। आज वह 50 वाहनों के काफिले में घूम रहे थे और चुनाव प्रचार में भी शामिल हुए। JDU candidate Anant Singh arrested
जब उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी, तो उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लिया जाना चाहिए था, लेकिन देर आए दुरुस्त आए। अब महत्वपूर्ण यह है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कैसे करती है। यह उनके परिवार के लिए राहत की बात है।”
30 अक्टूबर को जनसुराज के कैंडिडेट के प्रचार के दौरान RJD नेता दुलारचंद (76) की हत्या हुई थी।

