Bloomberg Report : PM नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के बीच 17 जून को फोन पर 35 मिनट बातचीत हुई थी, जिसके बाद भारत और AMERICA के बीच संबंध बहुत ज्यादा खराब हो गए। यह दावा ब्लूमबर्ग (Bloomberg) की एक रिपोर्ट में किया गया है।
Akhilesh Dubey News : अखिलेश दुबे पर होटल व्यवसायी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
Bloomberg रिपोर्ट के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच बातचीत ऐसे समय में हुई थी, जब ट्रम्प कनाडा में G7 समिट से जल्दी निकल गए। मोदी और ट्रम्प के बीच मुलाकात होने वाली थी, लेकिन ये नहीं हो पाई।
इसके बाद दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत हुई, जिसमें मोदी ने ट्रम्प को साफ कह दिया था कि सीजफायर PAKISTAN की अपील पर हुआ, न कि अमेरिकी दखल से। MODI ने यह भी कहा कि भारत कश्मीर मुद्दे पर किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता कभी स्वीकार नहीं करेगा।
कपिल शर्मा के कैफे पर फिर गोलीबारी
जस्टिस यशवंत वर्मा को SC से बड़ा झटका
रिपोर्ट- भारत को व्हाइट हाउस में मुनीर की मेजबानी से दिक्कत
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि INDIA को तब और चिंता हुई जब यह पता चला कि Donald Trump अगले ही दिन व्हाइट हाउस में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की मेजबानी करने वाले हैं।
भारत को ट्रम्प की पाकिस्तान के नागरिक नेताओं से मिलने पर कोई खास आपत्ति नहीं थी, लेकिन एक फौजी जनरल खासकर पाकिस्तानी सेना प्रमुख को व्हाइट हाउस बुलाया जाना भारत को ठीक नहीं लगा। भारत ने इसे एक ऐसी सेना को वैधता देने की कोशिश माना, जो लोकतंत्र के रास्ते में हमेशा बाधा बनती रही है।
मोदी को यह आशंका भी थी कि ट्रम्प शायद उनकी और जनरल मुनीर की कोई बैठक करवाने की कोशिश कर सकते हैं। इसी वजह से उन्होंने कनाडा से लौटते समय वॉशिंगटन में रुकने के ट्रम्प के न्योते को ठुकरा दिया। उन्होंने इसके बजाय यह कहा कि उन्हें क्रोएशिया जाना है।
जून से मोदी ट्रम्प में कोई बातचीत नहीं हुई
इस कॉल के बाद ट्रम्प ने भारत पर हमला बोलना शुरू किया। उन्होंने भारत को डेड इकोनॉमी करार दिया और भारतीय व्यापार नीतियों को घटिया बताया।
इसके बाद ट्रम्प ने भारतीय सामानों पर 50% टैरिफ की घोषणा की। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, जून की इस बातचीत के बाद से दोनों नेताओं के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है।
ट्रम्प ने भारत पर कुल 50% टैरिफ लगाया
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trumpने भारत पर 6 अगस्त को 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने का ऐलान किया। उन्होंने इससे जुड़े एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए। यह आदेश 27 अगस्त से लागू होगा।
एग्जीक्यूटिव ऑर्डर में कहा गया है कि रूसी तेल खरीद की वजह से भारत पर यह एक्शन लिया गया है। इससे पहले उन्होंने 30 जुलाई को भारत पर 25% टैरिफ का ऐलान किया था। अब भारत पर कुल 50% टैरिफ लगेगा। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस कार्रवाई को गलत बताया है।

