स्कूल के बच्चों संग बॉबी-सलमान की बॉन्डिंग, दबंग खान ने किया…
सलमान खान और बॉबी देओल का याराना किसी से छिपा नहीं है. हाल ही में दोनों एक्टर्स मुंबई के गेटवे स्कूल पहुंचे. जहां उन्होंने स्पेशल स्कूल के बच्चों संग क्वॉलिटी टाइम बिताया और ढेर सारी मस्ती की. बॉबी देओल और सलमान खान के स्कूल विजिट की तस्वीरें सामने आई हैं.

यहां एक्टर्स ने शॉर्ट फिल्म Every single breath की शूटिंग की. ये फिल्म बच्चों द्वारा बनाई गई है. तस्वीरों में सलमान खान बच्चों संग डांस करते हुए भी नजर आए.सलमान खान और बॉबी देओल ने बच्चों और स्कूल स्टाफ संग फोटो भी क्लिक कराई. सलमान खान और बॉबी देओल इस मौके पर कैजुअल लुक में नजर आए. दोनों स्टार्स की तस्वीरें फैंस के बीच छाई हुई हैं.

सलमान खान ब्लैक कलर की टी-शर्ट और जींस में दिखे. वहीं बॉबी देओल ऑरेंज कलर की शर्ट-पैंट में नजर आए. बता दें, सलमान खान और बॉबी देओल के बीच गहरी दोस्ती है.बॉबी देओल के डूबते करियर को संवारने में सलमान खान का बहुत बड़ा हाथ है. सलमान खान की वजह से ही बॉबी देओल को रेस-3 में काम करने का मौका मिला.

