Breaking News: अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई।
अबान अहमद (21) झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था।
कार में 5 लोग सवार थे। हाईवे पर अचानक जानवर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
पुलिस ने कार सवार पांचों लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने अबान और उसके दोस्त सोनू को मृत घोषित कर दिया। घायलों की पहचान उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम के रूप में हुई है। हादसा गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ है।

