KANPUR NEWS : कानपुर में गुरुवार सुबह से बादल छाए हैं। इसी बीच करीब 9:30 बजे रिमझिम बारिश होनी शुरू हो गई। लगातार तीसरे दिन हो रही बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक शहर में भारी बारिश की संभावना जताई है।
वहीं, गंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में गंगा 12 सेंटीमीटर बढ़ी है। लोगों को जलभराव वाले इलाकों में सतर्क रहने और खराब मौसम में जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है।
प्रदर्शनकारी छात्र सरकार से बातचीत को तैयार
ADM फाइनेंस विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि अभी गंगा खतरे के निशान से नीचे है। सभी बाढ चौकियों को अलर्ट मोड में कर दिया गया है।
राहुल के प्रयागराज कार्यक्रम की ग्राउंड बुकिंग अचानक रद्द, ट्रस्ट ने कहा…
PM मोदी का वीडियो हटाने पर जुकरबर्ग ने माफी मांगी
सुबह आठ बजे कानपुर गंगा बैराज में अप स्ट्रीम 113.470 M और डाउन स्ट्रीम 113.320 M है। वार्निंग लेवल 114.000 m और डेंजर लेवल 115.000 M है। वहीं शुक्लागंज में गंगा का स्तर 112.070 M है। यहां वार्निंग लेवल 113.m और डेंजर लेवल 114.m पर होगा।
अब तक हरिद्वार से 108607 क्यूस्क और नरोरा से 99297 क्यूसक पानी छोड गया है। बारिश के चलते शहर का मौसम पूरी तरह बदल गया है। लोग घरों से रेनकोट और छाता लेकर निकल रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, बीते 48 घंटे में 150 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है और अगले दो दिन भी अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

