BREAKING NEWS : Salman Khan पान मसाला विज्ञापन को लेकर मुश्किल में पड़ गए हैं। BJP नेता और राजस्थान हाईकोर्ट के वकील इंदर मोहन सिंह हनी ने एक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
शिकायत में कहा गया है कि सलमान ने एक माउथ फ्रेशनर ब्रांड का ऐसा विज्ञापन किया है, जो युवाओं को गुमराह कर रहा है। इस मामले में 27 नवंबर को सुनवाई होगी। Salman Khan News
मशहूर एक्टर सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन
Asrani Death: नहीं रहे ‘अंग्रेजों के जमाने के जेलर’
शिकायतकर्ता इंदर मोहन सिंह हनी ने एएनआई से बातचीत में कहा, सलमान खान बहुत से लोगों के रोल मॉडल हैं। हमने उनके खिलाफ कोटा उपभोक्ता कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है। अन्य देशों में सेलेब्रिटी या फिल्म स्टार्स कोल्ड ड्रिंक तक का प्रचार नहीं करते, लेकिन यहां तंबाकू और पान मसाला जैसे उत्पादों का प्रचार किया जाता है।
अक्टूबर में ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं ये दमदार फिल्में
उन्होंने आगे कहा कि राजश्री पान मसाला बनाने वाली कंपनी और सलमान खान ने अपने प्रोडक्ट को केसर वाली इलायची और केसर वाला पान मसाला बताकर भ्रामक विज्ञापन किया है। यह दावा सच नहीं हो सकता, क्योंकि केसर की कीमत लगभग 4 लाख रुपए प्रति किलोग्राम है, जो 5 रुपए वाले प्रोडक्ट में शामिल नहीं हो सकती। ऐसे झूठे दावे युवाओं को पान मसाला खाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, जो मुंह के कैंसर का एक प्रमुख कारण है।
इंदर मोहन सिंह हनी की शिकायत के बाद कोटा कंज्यूमर कोर्ट ने सलमान खान को नोटिस जारी किया है और उनसे जवाब मांगा गया है।

