BREAKING NEWS: सर्वधर्म के लोगों की बैठक में देवबंद कोतवाली के इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा को हिंदू आतंकवाद का उदाहरण देना भारी पड़ गया। BREAKING NEWS
यूपी एटीएस ने कानपुर के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मोहम्मद आरिफ को घर से उठाया
वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी आशीष तिवारी ने उन्हें लाइनहाजिर कर दिया। हालांकि कोतवाल का कहना है कि उनकी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी, आधी अधूरी वीडियो वायरल की गई है।
दरअसल, दिल्ली में हुए धमाके के बाद तरह-तरह की अफवाह फैल रही थीं। इन अफवाहों से माहौल खराब न हो, इसके लिए इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा ने कोतवाली में सर्वधर्म के लोगों की बैठक बुलाई थी। इस दौरान उन्होंने आपसी सद्भाव की बात करते हुए कहा कि आतंकवाद और आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता।
कहां बनेगा मंडलीय कार्यालय ?, म्योर मिल अधिग्रहण का मामला पहुंचा हाईकोर्ट
उदाहरण दिया कि नक्सली हिंदू धर्म से हैं, बहुत से आतंकवादी नेवी में पकड़े गए, बहुत से आतंकवादी आर्मी वाले पकड़े गए, बहुत से हिंदू आतंकवादी पंजाब में भी पकडे़ गए। यह सोच गलत है कि मुसलमान ही आतंकवादी होता है। वो हर धर्म में हो सकते हैं। इस दौरान किसी ने उनकी वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इसे लेकर बहस शुरू हो गई और हड़कंप मच गया। वीडियो लखनऊ पहुंची गई, जिसके बाद बृहस्पतिवार को एसएसपी आशीष तिवारी ने इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि इसे लेकर इंस्पेक्टर का कहना है कि वीडियो का कुछ अंश वायरल किया गया, जबकि पूरी वीडियो सुनी जाए तो साफ हो जाएगा कि उनकी मंशा किसी धर्म पर सवाल उठाने की नहीं थी।
कंगना रनोट पर राजद्रोह का केस चलेगा
Govinda Hospitalised : अभिनेता गोविंदा अस्पताल से डिस्चार्ज:एक्टर ने कहा- मैं अब ठीक हूं

