Breaking News: बरेली में अपने घर में नमाज पढ़ने पर पुलिस की ओर से रोक लगाने के मामले में Highcourt ने डीएम अविनाश सिंह ( DM Avinash Singh) और SSP अनुराग आर्या को 23 मार्च को तलब किया है। कोर्ट ने मकान मालिक हसीन खान की सुरक्षा में 24/7 दो गार्ड तैनात करने का भी आदेश दिया है।
UP IAS Officer NEWS : एक करोड़ रिश्वत मामले में सस्पेंड IAS अभिषेक प्रकाश बहाल
जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस सिद्धार्थ नंदन की बेंच ने सुरक्षा देने का आदेश देते हुए यह कहा-हसीन खान जहां भी जाएंगे, सुरक्षाकर्मी उनके साथ रहेंगे। अगर उनको या उनकी प्रॉपर्टी को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचता है या उनके साथ कोई हिंसा की वारदात होती है तो उसे पहली नज़र में सरकार के कहने पर किया गया माना जाएगा।
दरअसल, 16 जनवरी 2026 को मोहम्मदगंज गांव में हसीन खान के घर में सामूहिक नमाज पढ़ने का वीडियो सामने आया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने 12 लोगों का चालान कर दिया था। DM SSP Summoned
यह मामला जब इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा तो बेंच ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा था कि प्राइवेट प्रॉपर्टी में धार्मिक पूजा-पाठ करने के लिए किसी भी अनुमति की जरूरत नहीं।
कोर्ट ने कहा हाजिर नहीं होने पर गैर जमानती वारंट के माध्यम से उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे.मतलब साफ है कि कोर्ट ने सीधे तौर पर कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है. अगर अधिकारी कोई बहाना बनाकर आदेश होने से बचते हैं तो उन पर कार्रवाई की बात भी कही गई है

