Breaking News: कोडिन कफ सिरप बेचने के आरोपी विनोद अग्रवाल को क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के नारनौल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर विनोद अग्रवाल को 26 जनवरी की सुबह कानपुर लेकर पहुंचेगी। पूछताछ में तमाम नए खुलासे होने की संभावना है।
कानपुर के अग्रवाल ब्रदर्स फर्म ने खरीदी थी, चुनार में पकडी 8374 सिरप की बोतलें
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी। जब अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप के अंतरराष्ट्रीय सप्लायर को गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ बीएनएस और एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज था।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के ऊपर औषधियों के अवैध क्रय-विक्रय, भंडारण और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परिवहन के दस्तावेजों के साक्ष्य के छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए थे। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामला कलेक्टर गंज थाना क्षेत्र का है। जिसमें साइबर क्राइम और क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया।
पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था
उत्तर प्रदेश के कानपुर के कलेक्टरगंज थाना में विनोद अग्रवाल पुत्र बालकिशन अग्रवाल निवासी फीलखाना पटकापुर कानपुर नगर के खिलाफ बीएनएस की धारा 132, 318(4), 38, 336, 340(2), और 21(सी), 8(सी), 26 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। विनोद अग्रवाल मैसेज अग्रवाल ब्रदर्स के मालिक हैं। जिसके खिलाफ औषधियों के अवैध क्रय, विक्रय, भंडारण और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परिवहन का आरोप मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके अतिरिक्त, साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का भी मामला पाया गया।

