Breaking News : संभल में तैनात और मुख्यालय से अटैच समाज कल्याण अधिकारी शिवम सागर कानपुर के नए जिला समाज कल्याण अधिकारी होंगे। जिला समाज कल्याण शिल्पी सिंह को कानपुर से समाज कल्याण निदेशालय लखनऊ तबादला कर दिया गया है।
KANPUR NEWS : सीएम सामूहिक विवाह योजना के आयोजन की फजीहत
चित्रकूट के सीडीओ समेत पांच IAS अफसरों का तबादला, चार पीसीएस भी बदले
हटाने का आदेश अपर मुख्य सचिव एल वेंकटेश्वर लू ने जारी किया है।
सीएम सामूहिक विवाह योजना के आयोजन की फजीहत सिर्फ भोजन अव्यवस्था ही नहीं
गुरुवार को हुए 562 जोड़े के सामूहिक विवाह में जमकर अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। खाने की कमी और लूट के बीच काफी गड़बड़ियां रही। दिए गए लड्डू डलिया में कम निकले। जोड़ों को लड्डू की डलिया नहीं मिली। अब जांच एडीएम सिटी के नेतृत्व वाली जांच कमेटी कर रही है। शासन ने शादी के दो दिन बाद ही जिला समाज कल्याण अधिकारी शिल्पी सिंह को हटाकर समाज कल्याण निदेशालय अटैच कर दिया, जिसको लेकर प्रशासनिक हलकों में काफी चर्चा है।

