BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कोरबा पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हुई। बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है, 2 लोग बोगी के अंदर फंसे हैं। वहीं 15-20 लोग घायल हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं।
JDU उम्मीदवार अनंत सिंह आधी रात गिरफ्तार:150 पुलिसकर्मी घर में घुसे
Supreme Court News : CJI गवई बोले- ‘नेपाल में देखा ना क्या हुआ’?
हादसा गटौरा स्टेशन के लाल खदान के पास हुआ है। रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। रेस्क्यू टीम ने अब तक कई यात्रियों को बोगी से सुरक्षित निकाल लिया है। पैसेंजर ट्रेन की बोगी को गैस कटर से काटा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसी बोगी में महिलाएं और बच्चे फंसे हुए हैं, जिन्हें निकाला जाएगा।
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के खिलाफ पटना में FIR दर्ज
नकली और नशीली दवाएं बेचने वाले मेडिकल स्टोर्स पर प्रशासन की बडी कार्रवाई
कोरबा से बिलासपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया है। आजाद हिंद एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस, बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस, अमरकंटक एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का समय 4-5 घंटे देरी से चल रहा है। रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 5 लाख मुआवजे का ऐलान किया है।

