Breaking news: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से प्रयागराज प्रशासन माफी मांगने को तैयार हो गया है।
अविमुक्तेश्वरानंद का माघ मेला छोड़ने का ऐलान
शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी योगीराज सरकार ने खुद इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने बताया- शंकराचार्य अचानक माघ मेला छोड़कर वाराणसी चले जाएंगे, प्रयागराज के अफसरों को यह उम्मीद नहीं थी। वे सोच रहे थे माघ पूर्णिमा यानी एक फरवरी के स्नान बाद शंकराचार्य जाएंगे, तब तक उनको मना लेंगे।
शंकराचार्य के वाराणसी आने के बाद लखनऊ के दो बड़े अधिकारियों ने महाराज जी से संपर्क किया और पूर्णिमा पर स-सम्मान स्नान कराने की बात कही। इस पर महाराज जी ने दो शर्त रखी हैं।
पहली– जिम्मेदार माफी मांगे, लिखित माफीनामा दें।
दूसरी – चारों शंकराचार्य का प्रोटोकॉल स्नान के लिए लागू किया जाए।
UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
योगीराज सरकार ने बताया- शासन के कुछ अधिकारी वाराणसी आएंगे। शंकराचार्य को लेकर प्रयागराज ले जाएंगे। उन्हें माघी पूर्णिमा पर संगम स्नान कराएंगे। कल, इसका औपचारिक ऐलान भी होगा।

