Chhath Puja Upay 2026 : छठ पर्व (Chhath Puja) चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत 13 नवंबर के दिन नहाय खाय से हो रही है। साथ ही इसका समापन 16 नवंबर को छठ पूजा (Chhath Puja) के दिन संध्या अर्घ्य देकर किया जाएगा।
आज हम आपको छठ पर्व के कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनके द्वारा आप जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। Chhath Puja Upay 2026
बरसेगी सूर्यदेव की कृपा
छठ पूजा के पहले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत होकर सूर्य देव का ध्यान करते हुए उन्हें अर्घ्य दें। साथ ही कच्चे चावल व गुड़ को पवित्र नदी में प्रवाहित करना चाहिए। इस दिन चावल, दूध और गुड़ से बनी खीर खाना बहुत-ही शुभ माना गया है। इन कार्यों को करने से साधक पर सूर्यदेव की कृपा बरसती है। Chhath Puja Upay 2026
संतान का दुख होगा दूर
छठ पूजा के दिन तांबे का सिक्का बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को करने से संतान के जीवन में आ रहे दुख-संताप दूर होते हैं। इसके साथ आप एक लाल कपड़े में गेहूं और गुड़ बांधकर दान कर सकते हैं। ऐसा करने से संतान के जीवन में खुशियां बनी रहती हैं और सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं।
मजबूत होगी सूर्य
छठ के दौरान गुड़ का दान करना चाहिए। इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत हो सकती है। इसके अलावा आप जब भी पूजा करें उसमें गुग्गल धूप का इस्तेमाल जरूर करें। इससे भी साधक को लाभ प्राप्त होता है।
डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।

