CJP Protest News : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर Abhijeet Dipke ने कहा- पुलिस ने सोनम सर को गालियां दीं और घसीटकर जबरन अस्पताल ले गए। पुलिस ने मेरे साथ भी मारपीट की। मैं भी आज से अनशन शुरू करूंगा। ‘अब पीएम मोदी का इस्तीफा मांगेंगे।
दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे Sonam Wangchuck को Delhi Police शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का विरोध किया, जिससे वहां हंगामा हो गया।
वांगचुक पेपर लीक मामले की जांच और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं। उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी। उनका वजन करीब 9.5 किलो कम हो गया है।
दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को केंद्र और दिल्ली सरकार को आदेश दिया था कि वांगचुक का रोजाना मेडिकल चेकअप किया जाए और जरूरत पड़ने पर उनका इलाज कराया जाए।

