Gorakhpur News: शुक्रवार शाम हुई तेज बारिश के कारण अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेल की निगरानी में नौ नाले और जलभराव वाले स्थान हाई रिस्क श्रेणी में पहुंच गए, जबकि 10 अन्य स्थानों को मीडियम रिस्क श्रेणी में रखा गया। Gorakhpur News
CJP Protest News : ‘अब पीएम मोदी का इस्तीफा मांगेंगे.….
रामगढ़ताल में पहले से ही 75 प्रतिशत से अधिक पानी भरा है। इस वजह से तेज बारिश की स्थिति में जलनिकासी प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई।
बारिश के दौरान नगर निगम ने जलभराव वाले स्थानों पर स्थापित स्थायी और अस्थायी पंपों का संचालन शुरू कराया। इसके चलते अधिकांश क्षेत्रों से दो से तीन घंटे के भीतर पानी की निकासी हो गई।
प्रमुख रूप से प्रभावित क्षेत्र
हाई रिस्क श्रेणी में भरवलिया नाला, तारामंडल नाला, बेहरामपुर-इलाहीबाग नाला, तिवारीपुर थाना रोड नाला, चकसा हुसैन-पचपेड़वा नाला, महुई-सुघरपुर-फुलवरिया नाला, रामजानकी नगर, बाशारतपुर हॉटस्पॉट व साहबगंज के खोखर टोला और रहमत नगर क्षेत्र प्रमुख रूप से प्रभावित रहे।
वहीं धर्मशाला बाजार, बरगदवा नाला, रामगढ़ताल इनलेट, विजय चौक, जाफरा बाजार, भगवती चौराहा, पंचवटी अपार्टमेंट-दाउदपुर, बाशारतपुर वेस्ट, असुरन पुलिस चौकी व भगत चौराहा-तारामंडल रोड समेत 10 स्थानों को मीडियम रिस्क श्रेणी में रखा गया। इसके साथ ही सिविल लाइंस के स्कूल रोड, जिला अस्पताल रोड समेत कई क्षेत्रों में सड़कें कुछ देर के लिए लबालब रहीं।
मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने सहायक एवं अवर अभियंताओं को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने व पंपिंग व्यवस्था और जलनिकासी तंत्र को लगातार सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना था कि जल भराव वाले क्षेत्रों में पंप से पानी निकाला जा रहा है। बारिश थमने के कुछ ही देर बाद कई जगहाें पर पानी कम हो गया।

