CM Yogi Kanpur Tour: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) गुरुवार को उन्नाव और कानपुर (Kanpur) के दौरे पर रहेंगे। CM Yogi in Kanpur
KANPUR NEWS : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का छापा
जानकारी के अनुसार उन्नाव में जनसभा को संबोधित करने के बाद वह कानपुर पहुंचेंगे। जहां प्राकृतिक खेती सम्मेलन में भाग लेने के साथ ही कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों में तैयारियां तेज हो गई हैं।
मुख्यमंत्री का पहला कार्यक्रम चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में आयोजित प्राकृतिक खेती सम्मेलन होगा। सम्मेलन में किसान, कृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ शामिल होंगे। मुख्यमंत्री प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। किसानों से संवाद का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।
इसके बाद मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माणाधीन सड़कों, पुलों तथा अन्य आधारभूत ढांचा परियोजनाओं की प्रगति का आकलन किया जाएगा। मुख्यमंत्री अधूरी और धीमी गति से चल रही परियोजनाओं पर अधिकारियों से जवाब-तलब कर सकते हैं तथा समयबद्ध गुणवत्ता पूर्ण कार्यों के निर्देश देंगे।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री गोविंद नगर और कल्याणपुर क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होने से यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, जल निकासी की समस्या कम होगी और नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रहने की संभावना है।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होते ही प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh) ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, कार्यक्रम स्थलों की तैयारियों और विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मुख्यमंत्री के दौरे से जुड़े सभी इंतजाम निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरे कर लिए जाएं।

