Congress News: मध्यप्रदेश कांग्रेस (Congress) ने बड़े बदलाव करते हुए लंबे इंतजार के बाद शनिवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्र के नगर अध्यक्षों की सूची जारी की है। इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पर कार्यरत चिंटू चौकसे को शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। Congress News
‘संवैधानिक अराजकता’… राष्ट्रपति-राज्यपाल के अधिकार पर केंद्र सरकार की टिप्पणी
वहीं विधायकों, पूर्व विधायकों को भी जिला अध्यक्ष बनाया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को गुना की जिम्मेदारी दी गई है. डिंडोरी में ओमकार सिंह मरकाम को जिला अध्यक्ष बनाया गया है.
जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी सूटी में बैतूल जिला कमेटी के अध्यक्ष पद पर पूर्व विधायक निलय डागा को नियुक्त किया गया है. कांग्रेस ने भोपाल शहर की कमान प्रवीण सक्सेना को दी है जबकि भोपाल ग्रामीण की जिम्मेदारी अनोखी मानसिंह पटेल के कंधों पर सौंपी है. वहीं इंदौर शहर का अध्यक्ष चिंटू चौकसे को जबकि इंदौर ग्रामीण का अध्यक्ष विपिन वानखेड़े को बनाया है.
दही हांडी उत्सव के दौरान 32 वर्षीय ‘गोविंदा’ की मौत; 30 लोग घायल
कई जिलों में नए चेहरों को मौका
कांग्रेस ने कई जिलों में नए चेहरों को भी मौका दिया है. इनमें बालाघाट से संजय उइके, रतलाम ग्रामीण से हर्ष गहलोत और बैतूल से निलय डागा के नाम प्रमुख हैं. इसमें चार महिलाओं और पांच विधायकों को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्षों की घोषणा की है. पार्टी ने सोशल मीडिया पर कहा ‘अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मार्गदर्शन एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मंशानुरूप मध्यप्रदेश में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई’. Congress
KANPUR NEWS : सिविल लाइंस की तीन जमीनों पर चकरघिन्नी बना जिला प्रशासन

