Dahi Handi Festival: मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मानखुर्द इलाके के महाराष्ट्र नगर में रस्सी बांधते समय 32 वर्षीय गोविंदा जगमोहन शिवकिरण चौधरी जमीन पर गिर गए। आनन-फानन में उन्हें शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। Dahi Handi Festival
‘द बंगाल फाइल्स’ का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज
जॉली 1, जॉली 2 मिलकर बनी है जॉली 3, टीजर रिलीज
जगमोहन बाल गोविंद पाठक से जुड़े हुए थे। उनकी मौत की वजह से उत्सव का माहौल मातम में बदल गया। बीएमसी की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार दोपहर 3 बजे तक मुंबई में दही हांडी से जुड़े हादसों में 30 लोग घायल हुए हैं।
कहां कितने लोग हैं भर्ती?
कूपर अस्पातल- 18 घायल पहुंचे, 12 भर्ती व 6 डिस्चार्ज
केईएम अस्पताल- 6 घायल पहुंचे, 3 भर्ती व 3 डिस्चार्ज
नायर अस्पताल- 6 घायल पहुंचे, 1 भर्ती व 5 डिस्चार्ज
बीएमसी का बड़ा फैसला
हर साल दही हांडी उत्सव के दौरान कई गोविंदा के घायल होने की सूचना प्राप्त होती है। इसे देखते हुए बीएमसी ने इस बार खास कदम उठाया है। बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने सभी नदर निगम अस्पतालों को आदेश दिया है कि घायल गोविंदों का मुफ्त इलाज किया जाए।

