Deoghar Accident : झारखंड में श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम (Baba Baidyanath Dham) में चल रही कांवर यात्रा के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। Deoghar -बासुकीनाथ मुख्य पथ पर स्थित जमुनिया चौक के पास कांवड़ियों से भरी एक बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई।
UTTAR PRADESH IAS OFFICER TRANSFER
देवघर में बड़ा हादसा (Deoghar Accident)
जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कम से कम 18 कांवड़ियों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों श्रद्धालु घायल हुए हैं। कुछ अन्य रिपोर्टों में मृतकों की संख्या 9 और 30 से अधिक घायलों का जिक्र है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। Jharkhand news
कांवरियों की बस और ट्रक में भीषण टक्कर
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एंबुलेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को देवघर के विभिन्न अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है।
देवघर जल चढ़ाने जा रहे थे कांवरिए
यह हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालु ‘बोल बम’ के जयकारों के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ रहे थे। इस भीषण टक्कर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Baba Baidyanath Dham

