Diwali 2025: दिवाली से पहले आप भले ही घर की सफाई कर चुके हों, पर धनतेरस के दिन घर में कुछ खास जगहों की सफाई करने पर विशेष लाभ प्राप्त होते हैं. Diwali 2025
आज हम आपको वो खास उपाय बताएंगे, जिसकी मदद से आपकी आमदनी, आपकी धन दौलत और आपकी किस्मत भगवान धनवन्तरी, कुबेर देव और मां लक्ष्मी की कृपादृष्टि पाकर चमक उठेगी.
ईशान कोण की सफाई
वास्तु के अनुसार घर का ईशान कोण सबसे महत्वपूर्ण होता है. इसे देवताओं का स्थान कहते हैं. इसलिए हर घर में आमतौर पर मंदिर इसी कोण में बना होता है.
घर का ईशान कोण उत्तर-पूर्व कोण को कहते हैं. धनतेरस के दिन इस कोण की सफाई जरूर करनी चाहिए.
कहा जाता है कि घर का यह क्षेत्र यदि गंदा है या इस जगह पर ऐसी चीजें रखी हैं, जिनका आप कभी इस्तेमाल ही नहीं करते, तो ऐसे घर में मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती.
इसलिए अपने घर के ईशान कोण को हमेशा साफ रखना चाहिए. खासतौर से धनतेरस के दिन इस स्थान की साफ-सफाई करने से घर के वास्तु में सुधार होता है.
पूर्व की ओर
धनतेरस के दिन सवेरे ही उठकर घर के पूर्व के स्थानों को साफ अवश्य करें. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. घर में मां लक्ष्मी का वास होता है.

