Dry Eye Syndrome: इन दिनों लोग अपना ज्यादातर समय स्क्रीन के सामने बिता रहे हैं। ऐसे में लगातार स्क्रीन की वजह से आंखों में कई तरह की समस्याएं होने लगती है। ड्राई आई सिंड्रोम (Dry Eye Syndrome) इन्हीं समस्याओं में से एक है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आंखों में मौजूद टियर फिल्म प्रभावित होती है। हमारी आंखों की सहत को सुरक्षित रखने में टियर फिल्म की तीन परतें इसे ढकती हैं।
Dry Eye Syndrome: हालांकि, टियर फिल्म में किसी भी परेशानी की वजह से जलन, खुजली, पानी आना या ब्लर विजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में ड्राई आई सिंड्रोम से बचने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
ह्यूमिडिफायर का उपयोग करें
एक ह्यूमिडिफायर ड्राई कंडीशन्स में, खासतौर पर सर्दियों में या वातानुकूलित स्थानों में, हवा में नमी की आपूर्ति करता है, जिससे आपकी आंखों का ड्राईनेस से बचाव होता है।
स्क्रीन को सही स्थिति में रखें
अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप आदि का इस्तेमाल करते हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि आपकी कंप्यूटर स्क्रीन आपकी आंखों से 20 इंच और आंखों के स्तर पर हो। इससे आंखों का तनाव कम होता है और आराम से देखने में मदद मिलती हैं।
हेल्दी डाइट फॉलो करें
सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट बेहद जरूरी है। आंखों के लिए खासतौर पर विटामिन ए से भरपूर फूड आइटम्स जैसे गाजर और शकरकंद खाने चाहिए। इसके अलावा ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स जैसे मछली आदि भी फायदेमंद हो साबित होगी। ये पोषक तत्व ड्राई आई से बचने और आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
20-20-20 नियम का पालन करें
कंप्यूटर या किसी अन्य डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल करते समय हर 20 मिनट में 20 फीट दूर किसी भी चीज को 20 सेकंड देखें। इस प्रकार, आंखों का तनाव कम हो जाता है और ड्राईनेस नहीं होती।
हाइड्रेटेड रहना
पूरे दिन पर्याप्त रूप से हाइड्रेटेड रहने से भी आपकी आंखें स्वस्थ रहती हैं और ड्राईनेस से बचने में मदद मिलती है।
पलकें झपकाएं
आप जब भी किसी डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो बार-बार अपनी आंखें जरूर झपकाएं। ऐसा करने से आंसू आंख की सतह पर फैल जाते हैं, जिससे नमी बनी रहती है।
अपनी आंखों का बचाव करें
अक्सर हवा और धूप की वजह से आंखें ड्राई होने लगती हैं। ऐसे में आंखों को हवा और धूप से बचाने के लिए, रैपअराउंड धूप के चश्मे का उपयोग करें। ऐसा करने से आप ड्राई आई से बच सकते हैं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

