Epstein Sex Scandal: अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी जांच के तहत शुक्रवार रात ढाई बजे (भारतीय समय के मुताबिक) तीन लाख दस्तावेज जारी कर दिए हैं।

इनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Bill Clinton, pop singer Michael Jackson, Hollywood actor Chris Tucker, British Prince Andrew जैसे दिग्गजों की तस्वीरें सामने आई हैं।

कुछ फोटोज में क्लिंटन लड़कियों के साथ पूल में नहाते और पार्टी करते नजर आ रहे हैं। पहले ये सभी तस्वीरें 4 सेट में जारी की गईं। इसके कुछ घंटे बाद 1 और सेट जारी किया गया।

इसमें कुल मिलाकर 3,500 से अधिक फाइलें हैं, जिनमें 2.5 GB से ज्यादा तस्वीरें और दस्तावेज शामिल हैं। हालांकि कई तस्वीरों में यह साफ नहीं है कि ये कहां ली गई हैं।

अब तक इन मशहूर हस्तियों की तस्वीरें आईं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन
पॉप स्टार माइकल जैक्सन
प्रिंस एंड्रयू और उनकी पत्नी सारा फर्ग्यूसन
अमेरिकी होस्ट ओप्रा विन्फ्रे
हॉलीवुड एक्टर केविन स्पेसी और क्रिस टकर
अरबपति रिचर्ड ब्रैसनन


