#Sridevi का पार्थिव शरीर लेकर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ परिवार
AGENCY

बरसों तक अपने शानदार अभिनय के बल पर करोड़ों दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड की दिवंगत सुपरस्टार #Sridevi के पार्थिव शरीर को दुबई से चार्टर्ड विमान के जरिए भारत लाया जा रहा है। इस विमान में उनके परिवार के सदस्य भी सवार हैं।
आज रात लगभग 10:30 बजे मुंबई पहुंचने की संभावना
- परिवार ने एक विस्तृत बयान में कहा गया, ‘‘खुशी, जाह्नवी, बोनी कपूर, समूचे कपूर और अय्यप्पन परिवारों की ओर से मीडिया का उसकी संवेदनशीलता तथा भावुक क्षणों में समर्थन करने के लिए धन्यवाद।’’
- शुभचिंतक सेलेब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब, गार्डन नंबर-5, लोखंडवाला परिसर, अंधेरी पश्चिम में सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक अपनी संवेदना व्यक्त कर सकते हैं।
- मीडिया भी अपना सम्मान व्यक्त कर सकता है, ‘‘बशर्ते, कैमरा, रिकार्डिंग उपकरण आदि संबंधित स्थल से बाहर रखे जाएं।’’
- खबरों की मानें तो श्रीदेवी की अंतिम यात्रा दोपहर 2 बजे सेलीब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब से शुरू होगी जो विले पार्ले सेवा समाज शमशान भूमि में जाकर समाप्त होगी।
- अंतिम संस्कार लगभग 3:30 बजे होगा।

