Garuda Purana: गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु ने स्वर्ग और नरक के स्वरूप तथा वहां मिलने वाले सुख-दुख का विस्तार से वर्णन मिलता है. Garuda Purana
जानिए, घर में अचानक कांच का टूटना वास्तु शास्त्र क्या देता है संकेत? ऐसे में क्या करें
लोग इसे खौलते तेल में डाले जाने, वैतरणी नदी को पार करने और विभिन्न प्रकार के कठोर दंड भोगने जैसी भीषण स्थितियों से जोड़ते हैं, जिनका विवरण गरुड़ पुराण में स्पष्ट रूप से किया गया है. इसके अलावा गरुड़ पुराण में यह भी बताया गया है कि महिलाओं को कौन से 3 काम करते हुए नहीं देखना चाहिए. ऐसे में आइए जानते हैं कि गरुड़ पुराण में इस संबंध में क्या बताया गया है.
ऐसे मिलेगा सुखमय जीवन
इस ग्रंथ के अनुसार, यदि मनुष्य इसमें बताए गए नियमों और शिक्षाओं का पालन करे, तो वह पाप और बुरे कर्मों से दूर रहकर एक सुखमय जीवन जी सकता है. ऐसे व्यक्तियों को मृत्यु के पश्चात नरक का सामना नहीं करना पड़ता। इसी कारण गरुड़ पुराण को हिंदू धर्म के 18 महापुराणों में से एक और मोक्ष मार्ग प्रदर्शित करने वाला ग्रंथ माना गया है.
Samudrik Shastra: कलाई में तिल होने का क्या मतलब है…
घर के मंदिर में इन मूर्तियों को नहीं रखना चाहिए साथ…
महापाप हैं ये 3 काम
गरुड़ पुराण में यह भी उल्लेख है कि महिलाओं द्वारा किए जाने वाले कुछ कार्यों को पुरुषों को नहीं देखना चाहिए, क्योंकि ये उनके सम्मान और मर्यादा से जुड़े होते हैं. यदि कोई पुरुष इन स्थितियों में महिला को देखता है, तो उसे महापापी माना जाता है और वह नरक के दंड से नहीं बच पाता.
कपड़े बदलते समय
गरुड़ पुराण के मुताबिक, जब कोई महिला वस्त्र पहन या बदल रही हो, तब भी पुरुष को उसकी ओर दृष्टि नहीं डालनी चाहिए. ऐसा करना भी पाप के श्रेणी में आता है और ऐसा करने वाले पुरुष पाप के भागी बनते हैं और नरक में कठोर सजा झेलते हैं.
स्तनपान कराते समय
जब कोई महिला अपने शिशु को दूध पिला रही हो, उस समय पुरुष को उसकी ओर नहीं देखना चाहिए. यह एक पवित्र और मातृत्व से जुड़ा कार्य है, जिसे गोपनीय रखना ही उचित है. गरुड़ पुराण के इस नियम का उलंघन करने वालों को नकर में कठोर यातनाएं दी जाती हैं.
स्नान करते समय
गरुड़ पुराण के अनुसार, किसी महिला को स्नान करते हुए देखना शास्त्रों में गंभीर पाप बताया गया है. यह नियम नदी, तालाब या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी लागू होता है. अगर कोई पुरुण गरुड़ पुराण से इन नियम की अनदेखी कर ऐसा करता है, उसे नरक में घोर यातानाएं झेलनी पड़ती हैं.
जानें, झाड़ू संबंधी नियम, ये गलतियां आपको कर सकती हैं कंगाल
नियमित पूजा-पाठ के बाद भी नहीं मिल रहा फल, तो…
महादेव का ये मंदिर विश्व में सबसे ऊंचाई पर स्थित है
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. JAIHINDTIMES इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

