Gau mata seva: हिंदू धर्म गाय (Gau mata) को किसी देवी के समान ही दर्जा दिया गया है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, गाय की सेवा और पूजा करने से साधक को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही शास्त्रों में वर्णित है कि गाय में सभी देवी-देवताओं का वास है। Gau mata seva
ये चीजें भी हैं नुकसानदायक (Gau mata seva)
गौ माता को कभी भी बासी भोजन भी नहीं खिलाना चाहिए। ऐसा करना देवी-देवताओं का अपमान समझा जाता है और वह आपसे नाराज हो सकते हैं। इसी के साथ गाय को कभी भी झूठा खाना भी न खिलाएं, वरना व्यक्ति को दोष का सामना भी करना पड़ सकता है।
लग सकता है दोष
गाय को कभी भी लहसुन, प्याज आदि नहीं खिलाना चाहिए। इसी के साथ ऐसी चीजें भी न खिलाएं जिसमें लहसुन, प्याज का इस्तेमाल किया गया हो। यह गाय के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसी के साथ अधिक मिर्च-मसाले वाली चीजें भी गाय की सेहत के लिए नुकसानदायक मानी जाती हैं। ऐसा होने पर आपको दोष लग सकता है।
क्या खिलाना है शुभ
हमेशा रोटी बनाते समय पहली रोटी गाय के लिए जरूर निकालें। गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाना भी काफी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से समस्त देवी-देवता प्रसन्न होते हैं, जिससे साधक को धन-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इसी के साथ आप गाय को हरा चारा खिलाने से जातक के करियर में सफलता के योग बनते हैं। Gau mata
इस बात का रखें खास ख्याल
गाय एक शाकाहारी पशु है। ऐसे में इस बात का खास ख्याल रखें कि आप जो भी गौ माता को खिला रहे हैं, वह पूर्ण रूप से शाकाहारी होना चाहिए, अन्यथा आप पाप के भागीदार बना सकते हैं।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।

