Ghatampur Tehsil News: घाटमपुर तहसील क्षेत्र में ‘मेड़ पर न्याय’ अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल के तहत पुराने बंटवारे से जुड़े मुकदमों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आम जनता को सहज और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। Ghatampur Tehsil News
शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई:फैसला सुरक्षित
इसी कड़ी में शुक्रवार को घाटमपुर के SDM अबिचल प्रताप सिंह ने ग्राम आनुपुर, टिकवापुर और अज्योरी का दौरा किया। उन्होंने मौके पर मुआयना कर कई मुकदमों का निपटारा किया। इसके अलावा, ग्राम बीरबल अकबरपुर बांगर में क्षेत्रीय लेखपाल को भेजकर संबंधित पक्षों को बुलाया गया और वीडियो कॉल के माध्यम से मुकदमों का निस्तारण किया गया।
यूपी में होली की 4 दिन लगातार अवकाश
इस अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनके खेत-खलिहान पर ही सुनवाई और त्वरित समाधान मिल रहा है। यह प्रक्रिया न्यायिक पारदर्शिता को बढ़ावा देती है और मुकदमों में होने वाली अनावश्यक देरी को कम करती है।
SDM अबिचल प्रताप सिंह (Abichhal Pratap Singh) ने बताया कि ‘मेड़ पर न्याय’ एक सहज और प्राकृतिक न्याय की अवधारणा है। उन्होंने कहा कि यह ग्रामीण क्षेत्रों में काफी सफल रही है और उन साधारण व्यक्तियों को भी पारदर्शी व समझने योग्य त्वरित समाधान प्रदान करती है, जो कानूनी प्रक्रियाओं से कम परिचित होते हैं। उन्होंने पुष्टि की कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
यूपी के डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya को ब्रिटेन ने नहीं दिया वीजा

