Gorakhpur Big News: गोरखपुर को देश भर में एक नई पहचान देने के लिए रामगढ़ताल झील (Ramgarh Tal Lake) में खुला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट (floating restaurant) अब शहर के लिए मुसीबत बन चुका है। Gorakhpur News
बिहार से कई शहरों के लिए शुरू हुई Amrit Bharat Express, जानें…
इससे सिर्फ गोरखपुर ही नहीं बल्कि पर्यटन के लिए देश भर में फेमस रामगढ़ताल की भी बदनामी हो रही है। यहां कम उम्र के लड़के-लड़कियों को देर रात तक शराब और नशे की लत परोसी जा रही है। आबकारी विभाग (Excise Department) से बार लाइसेंस लेकर इस रेस्टोरेंट पर आबकारी नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ऐसे में देर रात तक चल रही शराब पार्टी की वजह से यहां अब आए दिन मारपीट और आपराधिक वारदातें हो रही हैं।
एडवोकेट धीरज उपाध्याय का भाई संजय गुड़गांव से गिरफ्तार
DM ने नोटिस जारी किया
ऐसे में इस रेस्टोरेंट की वजह से सिर्फ कानून व्यवस्था पर ही इसका बुरा असर नहीं पड़ रहा, बल्कि रामगढ़ताल घूमने आने वाले पर्यटकों में भी अब डर का माहौल बना हुआ है। यह सारी बातें लगातार हो रही वारदातों के बाद रामगढ़ताल पुलिस की जांच रिपोर्ट में भी सामने आई हैं। जिसके बाद पुलिस की रिपोर्ट पर अब गोरखपुर के डीएम कृष्णा करुणेश (DM Krishna Karunesh) ने फ्लोटिंग रेस्टोरेंट संचालक को नोटिस जारी किया है। डीएम ने रेस्टोरेंट संचालक से 15 दिनों के अंदर जवाब मांगा है कि आखिर क्यों न उनका बार लाइसेंस निरस्त किया जाए?
ADM सिटी कोर्ट ने शुभम्र गोल्डी मसाले प्राइवेट लिमिटेड पर डेढ लाख का जुर्माना ठोका
पर्यटन पर पड़ रहा बुरा असर
दरअसल, गोरखपुर का फ्लोटिंग रेस्टोरेंट अब रेस्टोरेंट नहीं, बल्कि नशेबाजी, हुड़दंग और असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है। जिस जगह से गोरखपुर के पर्यटन को नई पहचान मिलनी थी, वहां शराब के ठेके से भी ज्यादा बदतर हालत है। आए दिन यहां नशेबाजी, गुंडई, झगड़े और अश्लील हरकतें होती हैं।
डीएम की ओर से लेकवर्स प्राइवेट लिमिटेड संचालक को जारी नोटिस में कहा गया है कि इस फ्लोट रेस्टोरेंट से पूरे नौकायन क्षेत्र की छवि खराब हो रही है। रेस्टोरेंट कानून की धज्जियां उड़ाकर देर रात तक शराब परोस रहा है। हालात यह हैं कि यहां अब परिवार और आम पर्यटक जाने से कतराने लगे हैं।
बार में उड़ रही कानून व्यवस्था की धज्जियां
फ्लोट रेस्टोरेंट पर उत्तर प्रदेश आबकारी नियमावली 2020 के नियमों की लगातार अनदेखी हो रही है। नियम के मुताबिक नशे में व्यक्ति को शराब नहीं दी जा सकती, लेकिन यहाँ तो शराब के नशे में धुत लोगों को और शराब परोसी जा रही है। अश्लीलता, जुआ, अव्यवस्था सब कुछ खुलेआम हो रहा है।
रेस्टोरेंट की वजह से नशे में वाहन चलाने के मामले बढ़ गए हैं। सड़क हादसों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पुलिस ने पहले भी मारपीट के मामले दर्ज किए हैं।
रेस्टोरेंट प्रबंधन पूरी तरह गैर-जिम्मेदार
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का प्रबंधन सिर्फ मुनाफा कमाने में लगा है, उसे न तो गोरखपुर की छवि की चिंता है, न कानून की। यह रेस्टोरेंट अब रिहायशी इलाके के लिए सिरदर्द बन चुका है। रोजाना हुड़दंग, तेज म्यूजिक, नशे में गाली-गलौज और दहशत का माहौल बनता जा रहा है।
CSJMU NEWS : ‘एकजुट होकर विदेशी शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब दें’ : अरूण पुरी
15 दिन में मांगा जवाब
बड़ी बात यह है कि यह सब लंबे समय से चल रहा है, लेकिन प्रशासन ने अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अब जब हालात बेकाबू हो चुके हैं तो नोटिस जारी किया गया है। DM कार्यालय ने रेस्टोरेंट से 15 दिन में जवाब मांगा है कि लाइसेंस क्यों न रद्द किया जाए।

