Gorakhpur Big News : गोरखपुर के पीपीगंज इलाके में शुक्रवार की भोर 35 साल की महिला की न्यूड लाश मिली है। सूचना पर पुलिस और फारेंसिक टीम पहुंची। मौके से सबूत जुटाए। Gorakhpur Big News
लखनऊ, Kanpur, आगरा, सहित 30 जिले कोहरे की चपेट में, 3 दिन बारिश का अलर्ट
SSP राज करन नय्यर ने मौके पर जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक, कहीं और महिला की हत्या कर लाश ठिकाने लगाई गई है। घटना स्थल पर थोड़ी दूर घसीटने के निशान मिले हैं।
अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या करके लाश यहां फेंकी है। पहचान छिपाने के लिए सिर कूंच दिया गया है।
शंकराचार्य से माफी मांगेगा प्रयागराज प्रशासन
UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
पीपीगंज के बेयर घट्टा पुल के नीचे सुबह टहलने निकले लोगों ने महिला की लाश देखी। महिला के शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे। सिर ईंट से कूंचा गया है। इसके अलावा शरीर पर कई और जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। SP उत्तरी ज्ञानेंद्र प्रसाद ने कहा- लाश कब्जे में लिया गया है। पहचान कराई जा रही है।
शव जहां मिला था, वहां से पुल पर चढ़ते हुए बैरघट्टा गांव में डॉग स्क्वायड गया। करीब 200 मीटर बाद डॉग लौट आया।

