Gorakhpur Crime News: गोरखपुर में शुक्रवार रात पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे पर थार पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। घटना में थार सवार मां-बेटे बाल-बाल बच गए। Gorakhpur Crime News
Instagram में आया ये नया अपडेट, अब आप…
कार सवार युवक ने बचने के लिए कई किमी तक गाड़ी दौड़ाई। फिर 112 पर पुलिस को कॉल की। इसके बाद बदमाश भाग गए।
SP साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया…
घटना की सूचना पर बेलघाट थाना प्रभारी विकास नाथ (Belghat police station in-charge Vikas Nath) मौके पर पहुंचे। थार गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने में ले गए। पीड़ित की एप्लीकेशन पर हत्या की कोशिश और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटनास्थल से कारतूस के खोखे भी बरामद किए गए हैं।
औषधि विभाग की टीम का दबौली में मेडिकल स्टोर पर छापा
FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू
फायरिंग में गाड़ी के शीशे और दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए। जगह-जगह बुलेट के निशान हैं। गाड़ी के पीछे बड़ा पोस्टर लगा है, जिसमें लिखा है- योगी सेवक। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी। घटना एक्सप्रेस-वे पर बेलघाट इलाके की है।
बदमाशों ने 5 राउंड की फायरिंग
बेलघाट (Belghat) में बहादुरपुर के रहने वाले कारोबारी धीरज प्रताप सिंह ने बताया कि वह अपनी मां के साथ थार गाड़ी से गोरखपुर जा रहे थे। सोमवापुर को रात 8 बजे लिंक एक्सप्रेस-वे पर अचानक दो बाइक से आए 4 हमलावरों ने गाड़ी को घेर लिया।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा- खराब किए बैलट पेपर वैध माने जाएंगे
मुंह पर बांध रखा था गमछा
दो हमलावरों ने मुंह पर गमछा बांध रखा था। पीछे बैठे दो लोगों ने गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। 5 राउंड गोली चली जो गाड़ी की विंडशील्ड और दरवाजे पर लगीं। फायरिंग से मैं घबरा गया, बचने के लिए कई किमी तक गाड़ी दौड़ा दी।
एक दिन पहले मिली थी धमकी
धीरज प्रताप ने गांव सोपाही के ही रहने वाले दुर्गेश सिंह पर हमले का आरोप लगाया है। धीरज ने बताया कि दुर्गेश ने जमीन से जुड़े एक विवाद में धमकाते हुए कहा था कि जान से मार देंगे। मैंने इसकी सूचना बेलघाट थाने पर दी थी। थाना अध्यक्ष ने सतर्क रहने की सलाह दी थी। लेकिन, अगले ही दिन हमला हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि दुर्गेश सिंह ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की।
‘रविंद्र मै जिलाधिकारी बोल रहा हूं, कहां हो आप’…
स्कूल प्रबंधन की मनमानी फीस समेत कई ‘लूट’ पर डीएम का चाबुक

