Govinda Hospitalised : गोविंदा को मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। दरअसल, एक्टर को घर पर बेहोश होने के बाद मंगलवार आधी रात 1 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह जानकारी उनके दोस्त और लीगल एडवाइजर ललित बिंदल ने दी।
अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद ANI से बातचीत में गोविंदा ने कहा, मैं अब पूरी तरह ठीक हैं। वर्कआउट ज्यादा कर लिया था, इसलिए ऐसा हुआ। जो लोग प्राणायाम करते हैं, योग करते हैं, वो ज्यादा बेहतर हैं। डॉक्टरों ने दवाइयां दी हैं, वो लेनी हैं। मैं अपनी पर्सनैलिटी ट्रांसफार्मर करने पर ध्यान दे रहा हूं। उसी में लगा हूं। साथ ही एक्टर ने अपने फैंस का धन्यवाद भी किया। Govinda News
अभिनेता गोविंदा की तबीयत अचानक से खराब हो गई है। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया । Govinda Hospitalised
धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज:डॉक्टर बोले- ‘परिवार घर पर इलाज चाहता है’
Dharmendra News : ईशा देओल बोलीं- धर्मेंद्र के निधन की खबरें गलत
मगंलवार की रात को गोविंदा अपने घर में ही बेहोश हो गए थे, जिसके बाद डॉक्टर से संपर्क किया गया और डॉक्टर की सलाह पर गोविंदा को कुछ दवाइयां दी गईं थीं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।
गोविंदा के दोस्त और लीगल एडवाइजर ललित बिंदल ने एनडीटीवी से बातचीत के दौरान कहा, “डॉक्टर से बात करने के बाद उन्हें दवा दी गई और रात को 1 बजे अस्पताल की इमजरेंसी में भर्ती किया गया।”
KANPUR BIG NEWS : सालों से नेपाल तक बेची जा रही नशीली और नकली दवाएं
पैर में लगी थी गोली
बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में गोविंदा गोली लगने से घायल हो गए थे। उन्होंने गलती से अपनी लाइंसेंसी पिस्तौल से खुद के पैर पर गोली चला दी थी। गोविंदा को जुहू के पास स्थित एक अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां घंटों की सर्जरी के बाद उनके पैरों से बुलेट निकाली गई थी।
Delhi Blast: यूपी में हाई अलर्ट
दिल्ली में लाल किले के पास कार में धमाका:8 की मौत, 24 घायल
2900 kg विस्फोटक जब्त, 3 डॉक्टरों समेत 7 अरेस्ट

