GSVM MEDICAL COLLEGE NEWS : गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज के हैलट अस्पताल में कई विभागों के विभागाध्यक्ष के दो साल पूरे होने पर उनकी जगह पर दूसरों को जिम्मेदारी दी गई है। कई डॉक्टर ऐसे भी है, जिनको दोबारा से जिम्मेदारी दी गई हैं।
पीएम के कार्यक्रम की जानकारी पीएमओ तक नहीं थी
मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एसी गुप्ता की जगह पर अब ये जिम्मेदारी डॉ. बीपी प्रियदर्शी को दी गई हैं। वहीं, नेत्र रोग विभाग में डॉ. शालिनी मोहन (Dr. Shalini Mohan) की जगह Dr. Parvez Khan को एक बार फिर से विभागाध्यक्ष बनाया गया है।
मिर्जापुर के मंडलायुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी सबसे अमीर, जैकब के नाम कोई संपत्ति नहीं
BREAKING NEWS : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कानपुर दौरा स्थगित !
पिछले दो साल पूर्व भी डॉ. खान इस विभाग के विभागाध्यक्ष रह चुके हैं। सर्जरी विभाग को नए विभागाध्यक्ष के रूप में डॉ. राजेश कुमार मौर्या मिले हैं। एनाटमी विभाग की नई जिम्मेदारी डॉ. सुनीता पांडेय देखेंगी। कम्युनिटी मेडिसिन की डॉ. तनु मिड्ढा को बनाया गया।
India Justice Report 2025 : देश में 18 बड़े राज्यों में यूपी का 17वें नंबर
चेस्ट हॉस्पिटल में डॉ. संजय वर्मा की जगह पर अब डॉ. अवधेश कुमार को विभागाध्यक्ष बनाया गया है। नए विभागाध्यक्षों को मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय काला और सभी स्टॉफ ने बधाई दी।
UTTAR PRADESH का सबसे अमीर डीएम कौन ?
बाल रोग विभाग के भी दो साल का कार्यकाल हुआ पूरा
बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार आर्या ने बताया का दो साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद डॉ. शैलेंद्र कुमार गौतम को ये नई जिम्मेदारी दी गई हैं। इसके अलावा दंत रोग विभाग की जिम्मेदारी एक बार फिर डॉ. अशरफ उल्ला को दी गई। वहीं त्वचा रोग विभाग की भी जिम्मेदारी अभी डॉ. डीपी शिवहरे ही संभालेंगे।

