GSVM MEDICAL COLLEGE NEWS : बिहार से दिल्ली जा रही मालदा एक्सप्रेस (Malda Express) में सवार एक आठ माह की गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, जिसके बाद कानपुर के GSVM मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन कर जच्चा और उसके जुड़वां बच्चों की जान बचाई। डॉक्टरों की तत्परता और टीम वर्क ने एक बड़ा हादसा टाल दिया।
प्रज्वल रेवन्ना को नौकरानी से रेप केस में उम्र कैद की सजा
मछली पकडने की बोली आठ लाख से शुरू 53 लाख 50 हजार रुपये में रुकी, अफसर हैरान
बिहार के खगड़िया निवासी जिनैन कुमार अपनी पत्नी मधुमिता (27) के साथ अपनी तीन वर्षीय बेटी के इलाज के लिए दिल्ली जा रहे थे। ट्रेन के कानपुर के पास पहुंचने पर मधुमिता को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। बच्चेदानी की थैली फटने और नाल बाहर आने की स्थिति को देखते हुए पति ने आनन-फानन में महिला को अपर इंडिया जच्चा-बच्चा अस्पताल पहुंचाया।
रिटायर्ड ब्रिगेडियर की वाइफ को वीडियो कॉल करके 1 करोड़ ठगे
महिला को तुरंत ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया
लगभग 11:55 पर अस्पताल पहुंची महिला की जांच डॉ. नीना गुप्ता ने की, जिसमें जुड़वां बच्चों और आपातकालीन स्थिति का पता चला। यह एक गंभीर स्थिति थी, जिसमें बच्चों की मृत्यु की संभावना 37-42% तक होती है। इसलिए महिला को तुरंत ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया। महिला में खून की कमी को देखते हुए ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. लुबना खान से भी संपर्क किया गया।
मां और दोनों नवजात स्वस्थ
डॉ. नीना गुप्ता, डॉ. नूर और डॉ. सुगंधा की टीम ने दोपहर एक बजे ऑपरेशन शुरू किया और 1:20 तथा 1:22 बजे दो स्वस्थ जुड़वां पुत्रों का सुरक्षित जन्म कराया। चिकित्सकों की सूझबूझ और टीम वर्क से मां और दोनों नवजात स्वस्थ हैं। यह घटना अस्पताल के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की तत्परता का एक सुंदर उदाहरण बन गई है।

