सामग्री
1/2 किलो अमरूद, 1 कप कंडेंस्ड मिल्क, 1 टीस्पून बारीक कटा पिस्ता, 2 टीस्पून घी, 30 ग्राम खोया, 1 टेबलस्पून बारीक कटे काजू, 1 टीस्पून बारीक कटे बादाम, 1 टेबलस्पून किशमिश, 1 टेबलस्पून कद्दकस किया नारियल
विधि
-
अमरूद को धोकर व छीलकर उसके बीज निकालकर अलग करें।
-
अब अमरूद को कद्दकस कर लें।
-
मोटी तले की कड़ाही लें। इसमें घी डालकर गर्म करें।
-
अब इसमें अमरूद डालकर थोड़ी देर भूनें। अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क और खोया डालकर थोड़ी देर और भूनें।
-
अब जब यह अच्छी तरह भून जाए तो इसमें पिस्ता, बादाम, काजू, किशमिश और नारियल मिलाएं।
-
अब बोल में निकालें। हलवे को गर्मागर्म सर्व करें।


Guava Halwa : जरूर करें ट्राय ‘अमरूद हलवा’