Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) प्रत्येक वर्ष दो बार आती है। हनुमान जयंती चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को मनाई जाती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार चैत्र पूर्णिमा 1 अप्रैल को सुबह 07.06 बजे से लेकर 2 अप्रैल को सुबह 07.41 बजे तक रहेगी. उदया तिथि के कारण हनुमान जयंती 2 अप्रैल दिन गुरुवार को ही मनाना उचित होगा. Hanuman Jayanti 2026
माना जाता है कि हनुमान की पूजा करने से जीवन के सबसे बड़े संकट आसानी से दूर हो सकते हैं। वहीं, इस दिन को लेकर ज्योतिष में कुछ दान के बारे में बताया गया है, जिसे करने से मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।
अनाज का करें दान
हनुमान जयंती पर अनाज का दान बड़ा लाभकारी माना जाता है। इस दिन अनाज का दान करने से घर में कभी धन का अभाव नहीं रहता है। साथ ही आए के नए स्रोत खुलते हैं। इसके साथ ही इस दिन अनाज का दान करने से मां अन्नपूर्णा प्रसन्न रहती हैं। यही वजह है कि इस इसका इतना महत्व है।
सिंदूर का करें दान
हनुमान जी को सिन्दूर के साथ लाल रंग का चोला अर्पित करना बेहद कल्याणकारी माना जाता है, जो साधक हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर सिन्दूर का दान करते हैं उन्हें प्रभु श्रीराम और माता सीता की कृपा प्राप्त होती हैं। बता दें, अपने सिन्दूर का दान भूलकर भी न करें, यह दान बाजार से खरीदकर किया जाना चाहिए।
लड्डुओं का करें दान
हनुमान जी को लड्डू अति प्रिय हैं। इसीलिए हनुमान जयंती पर लड्डुओं के दान को विशेष माना गया है। इसके साथ इसका भोग भी उन्हें लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में शुभता का वास होता है। साथ ही भगवान हनुमान प्रसन्न होकर घर की सारी विपदाएं दूर करते हैं।
डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।

