Hartalika Teej 2026: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2026) व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस विशेष दिन पर शिव-पार्वती की उपासना करने से वैवाहिक जीवन में सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही संतान प्राप्ति के लिए भी इस व्रत को बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है।
बता दें कि इस वर्ष हरतालिका तीज व्रत 14 सितंबर 2026, सोमवार के दिन रखा जाएगा। साथ ही इस दिन कई शुभ सुनो का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं, हरतालिका तीज व्रत 2026 शुभ मुहूर्त और पूजा विधि। Hartalika Teej 2026
पूजा मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, तृतीया तिथि प्रारंभ: 13 सितंबर 2026, सुबह 07:08 बजे से
तृतीया तिथि समाप्त: 14 सितंबर 2026, सुबह 07:06 बजे तक
प्रातःकाल पूजा मुहूर्त: सुबह 06:05 बजे से सुबह 07:06 बजे तक (अवधि: 1 घंटा 1 मिनट)
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:32 बजे से सुबह 05:19 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:52 बजे से दोपहर 12:41 बजे तक
प्रदोष काल पूजा मुहूर्त: शाम 06:27 बजे के बाद
हरतालिका तीज 2026 पूजा विधि (Hartalika Teej 2026)
शास्त्रों के अनुसार, हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान करें और नए वस्त्र धारण कर श्रृंगार करें। इसके बाद शुभ-मुहूर्त में दीपक जलाकर व्रत का संकल्प लें और पूजा आरंभ करें। हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की उपासना का विशेष महत्व है। पूजा से पहले भगवान शिव और माता पार्वती की मिट्टी से बनी प्रतिमा स्थापित करें और विधिवत उनकी उपासना करें। पूजा के दौरान हरतालिका तीज व्रत कथा का पाठ करें और अंत में आरती के साथ पूजा का संपन्न करें। इस दिन ‘ॐ उमायै नमः’ मंत्र का जाप कम से कम 108 बार जरूर करें।

