HEALTH : एनर्जी बूस्टर है अमरूद-आंवला का हेल्दी जूस अमरूद और आंवला दोनों फायदेमंद माने जाते हैं. इन दोनों से मिलाकर बनाया गया जूस एनर्जी बूस्टर का काम करता है. यह इम्यूनिटी पावर को बढ़ाता है और शरीर को रोग से मुक्त रखने में सहायक होता है.
आवश्यक सामग्री
विधि
- सबसे पहले अमरूद को छील लें और बीज निकालकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
- आंवले को धोकर काट लें. बीज निकाल लें.
- मिक्सर जार में अमरूद, आंवला, शुगर सीरप, अदरक और पानी डालकर महीन प्यूरी बना लें.
- इस प्यूरी या गाढ़े ज्यूस एक जग में डाल लें. इसके साथ लाल मिर्च, नींबू का रस, नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- सर्व करने से ठीक पहले इसमें सोडा डालें और मिला लें.
- शानदार अमरूद-आंवला जूस का मजा लें.
- यह जूस इम्यूनिटी पावर बढ़ाने में सहायक होता है.

