HEALTH NEWS: सेहतमंद रहने के लिए रोज नहाना जरूरी होता है। सुबह उठकर नहाने से ताजगी आती है। मन भी अच्छा होता है। नहाने से हमारे पूरे शरीर की सफाई हो जाती है। HEALTH NEWS
गर्मियों में रोजाना क्यों पीना चाहिए जौ का पानी?
खाना खाने के बाद तुरंत बनने लगती है Gas, बस इन बीजों को चबा लें…
इससे शरीर पर जमे बैक्टीरिया साफ हो जाते हैं। थकान तो दूर होती ही है, साथ ही आप खुद में तरोताजगी से भर जाते हैं। आपने अपने घरों में बड़े बुजुर्गों को भी देखा होगा कि वे रोजना सुबह उठकर नहा धोकर ही काेई काम करते हैं।
अक्सर लोग मानते हैं कि नहाना सिर्फ सुबह के समय ही जरूरी है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स और वैज्ञानिक शोध अब कुछ और ही कह रहे हैं. आइए जानते हैं कि रात को सोने से पहले स्नान करने से शरीर और दिमाग को क्या-क्या चमत्कारी फायदे मिलते हैं.
बेहतर नींद (better sleep)
रात में नहाने से शरीर का तापमान संतुलित होता है, जिससे मेलाटोनिन हार्मोन सक्रिय होता है. यह हार्मोन अच्छी और गहरी नींद के लिए जिम्मेदार होता है. खासतौर पर गुनगुने पानी से नहाना शरीर को रिलैक्स करता है, जिससे नींद जल्दी आती है और बार-बार टूटती नहीं.
बेहतर मूड (better mood)
रात को स्नान करने से न सिर्फ नींद और शरीर को राहत मिलती है, बल्कि इसका सीधा असर आपके मूड पर भी होता है. स्नान एक थेरेपी की तरह काम करता है और मेंटल हेल्थ को सुधारता है.
चमकदार स्किन (glowing skin)
दिनभर धूल, पसीना और प्रदूषण की वजह से त्वचा के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं. रात को नहाने से त्वचा की गहराई से सफाई होती है और स्किन सांस लेती है. इससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनती है.
छोड़ रहे हैं चीनी खाना? तो पहले जान लें बातें, वरना…
जानें ABC को छोड़कर QWERTY कीबोर्ड अपनाने की क्यों पड़ी जरूरत?
तनाव और चिंता से राहत (Relief from stress and anxiety)
दिनभर के काम और तनाव के बाद जब आप स्नान करते हैं, तो न केवल शरीर का पसीना और धूल-मिट्टी हटती है, बल्कि दिमाग भी एक तरह से “रीसेट” हो जाता है. यह मानसिक थकान को कम करता है और चिंता से राहत देता है.
मसल्स का दर्द कम (Reduce muscle pain)
यदि आपको अक्सर पीठ, गर्दन या पैरों में थकान और खिंचाव महसूस होता है, तो रात में गर्म पानी से नहाना मसल्स को राहत देता है. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दर्द में कमी आती है.
जानें, गुस्सा सिर्फ मूड नहीं, मौत भी बन सकता है!
Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

