High Cholesterol : गंदा कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) एक तरह का वसायुक्त पदार्थ होता है. यह रक्त धमनियों में जम जाता है जिससे रक्त प्रवाह बाधित होता है और शरीर के अलग-अलग अंगों तक खून पहुंचने में दिक्कत आती है. High Cholesterol
इससे अंगों में दर्द रहने और हार्ट अटैक होने की नौबत तक आ जाती है. ऐसे में खानपान का ध्यान रखा जाए तो हाई कॉलेस्ट्रोल (High Cholesterol) कम होने लगता है. यहां ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में बताया जा रहा है जो कॉलेस्ट्रोल को कम करते हैं. High Cholesterol
कॉलेस्ट्रोल कम करने वाले फूड्स | Foods That Reduce High Cholesterol
लहसुन
लहसुन (Garlic) अमीनो एसिड्स, विटामिन, खनिज और एलिसिन नामक कंपाउंड से भरपूर होता है. यह शरीर के गंदे कॉलेस्ट्रोल यानी एलडीएल (LDL) को तो कम करता ही है, साथ ही अच्छे कॉलेस्ट्रोल यानी एचडीएल को बढ़ाने में भी असरदार होता है. रोजाना आधे से एक कच्चे लहसुन को खाया जाए तो कॉलेस्ट्रोल लेवल कम हो सकता है. लहसुन में फायदेमंद एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं. Healthy Foods
आंवला
आंवले (Amla) में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है. आंवला औषधीय गुणों का भी अच्छा स्त्रोत है और इसमें अमीनो एसिड्स और खनिज भी होता है. आंवले का रोजाना सीमित और सही मात्रा में सेवन किया जाए तो कॉलेस्ट्रोल घटता है. आंवले का एक से दो चम्मच रस एक गिलास पानी में मिलाकर पीने पर हाई कॉलेस्ट्रोल (High Cholesterol) कम होता है.
धनिया के बीज
धनिया को आयुर्वेदिक औषधी की तरह इस्तेमाल किया जाता है. धनिया के बीजों में फॉलिक एसिड, विटामिन ए, बीटा कैरोटीन और खासतौर से विटामिन सी होता है. ऐसे में धनिया के बीजों के सेवन से हाई कॉलेस्ट्रोल कम हो सकता है.
मेथी के दाने
विटामिन ई से भरपूर मेथी के दाने (Fenugreek Seeds) एंटीडायबैटिक, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों के भी अच्छे स्त्रोत होते हैं. मेथी के दाने फाइबर से भरपूर होते हैं. फाइबर का सेवन गंदे कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) को घटाने में असरदार है. सेवन के लिए आधे से एक चम्मच मेथी के दाने लें और पानी में भिगोकर रातभर रखें. अगली सुबह इस पानी को खाली पेट पीना कॉलेस्ट्रोल कम करने में फायदा दिखाता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.

