Hulk Hogan Died : दिग्गज अमेरिकी रेसलर हल्क होगन (Legendary American Wrestler Hulk Hogan) उर्फ टेरी जीन बोलिया का फ्लोरिडा स्थित अपने घर पर हृदय गति रुकने से निधन हो गया। wwe hulk hogan
चिकित्साकर्मी उनके घर पहुंचे और इस महान पहलवान को क्लियरवॉटर स्थित उनके घर से एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर ले जाया गया। hulk hogan death
हल्क होगन 71 वर्ष के थे। 11 अगस्त, 1953 को जॉर्जिया के ऑगस्टा में जन्मे हल्क प्रोफेशनल रेसलिंग के सबसे बड़े रेसलर में गिने जाते हैं। डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर शेयर की। यूएस वीकली की रिपोर्ट के अनुसार, जून में हल्क होगन का हृदय का बड़ा ऑपरेशन हुआ था। hulk hogan death reason
वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) ने X पर होगन के निधन पर शोक व्यक्त किया। पोस्ट में लिखा गया, ‘WWE को यह जानकर दुख हुआ है कि WWE हॉल ऑफ फेमर हल्क होगन का निधन हो गया है। पॉप संस्कृति की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक होगन ने 1980 के दशक में WWE को वैश्विक पहचान दिलाने में मदद की थी। WWE होगन के परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है।’ hulk hogan news

