IAS Abhay Singh: यूपी में विधान परिषद (MLC) चुनाव की मतगणना से पहले चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। गोरखपुर-फैजाबाद MLC क्षेत्र के चुनाव पर्यवेक्षक IAS अभय सिंह (IAS Abhay Singh) को हटा दिया है। उनकी जगह 2009 बैच के IAS अधिकारी प्रकाश बिंदु (IAS Prakash Bindu) को नया चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
भाजपा के बागी MLC देवेंद्र प्रताप सिंह ने अभय सिंह की नियुक्ति को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की थी। उन्होंने अवैध खनन मामले में CBI की छापेमारी और अभय सिंह के आवास से नकदी बरामद होने से जुड़े मुद्दे उठाए थे। शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने यह बदलाव किया।
उधर, आगरा में दो सेक्टर मजिस्ट्रेट और दो इंस्पेक्टर समेत 6 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। इन अधिकारियों की 23 अक्टूबर को मतदान केंद्र संख्या 20, 21 और 26 पर ड्यूटी थी। मतदान के दौरान इन केंद्रों पर हंगामा और बवाल हुआ था। धांधली की शिकायतें भी मिली थीं। इसके बाद तीनों मतदान केंद्रों पर 26 अक्टूबर को दोबारा मतदान कराया गया।
चुनाव अधिकारी बोले- प्रकाश बिंदु तत्काल गोरखपुर पहुंचें
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने IAS Prakash Bindu को तत्काल गोरखपुर पहुंचने और मंगलवार से शुरू हो रही MLC चुनावों की मतगणना की निगरानी के निर्देश दिए हैं।

