IAS-IPS Transfer : गृह मंत्रालय ने एजीएमयूटी कैडर (Arunachal Pradesh, Goa, Mizoram and Union Territories) के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल किया है.
मंत्रालय ने रविवार को बड़ी संख्या में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादलों का आदेश दिया, जिनमें दिल्ली से तबादला और दिल्ली में तैनाती शामिल है. ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे. IAS-IPS Transfer
स्थानांतरित किए गए अन्य अधिकारियों में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी अजीत कुमार सिंगला (2004) शामिल हैं, जिनका ट्रांसफर पुडुचेरी से दिल्ली किया गया है. इसी तरह राजीव रंजन सिंह (2010) का ट्रांसफर दिल्ली से चंडीगढ़ किया गया है. आदेश में कहा गया है कि मंगेश कश्यप (2009) का भी दिल्ली से ट्रांसफर कर दिया गया है. दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर एलिस वाज (2005) को यहां से जम्मू और कश्मीर में स्थानांतरित कर दिया गया है.
दिल्ली के साथ पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार, लद्दाख, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, मिजोरम, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, दमन और दीव, दादर नगर हवेली के अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया है.
कई वरिष्ठ अधिकारियों का ट्रांसफर दिल्ली से बाहरगृह मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, कई वरिष्ठ अधिकारियों का ट्रांसफर दिल्ली से बाहर किया गया है. एमसीडी आयुक्त अश्वनी कुमार, जो भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1992 बैच के अधिकारी हैं, उनका ट्रांसफर दिल्ली से जम्मू और कश्मीर कर दिया गया है, जबकि संजीव खिरवार (1994) को लद्दाख से दिल्ली स्थानांतरित किया गया है. संतोष डी वैद्य (1998) को जम्मू और कश्मीर से दिल्ली स्थानांतरित किया गया है.



