UTTAR PRADESH के चर्चित IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही (IAS Officer Rinku Singh Rahi) ने अपना कैडर बदलने को लेकर केंद्र सरकार को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र में आरोप लगाया कि यूपी की ‘भ्रष्ट’ नौकरशाही उनके जैसे जिद्दी लोगों को स्वतंत्र रूप से काम करने नहीं देना चाहती. इसलिए अब वे दूसरे राज्य या कैडर में जाकर काम करना चाहते हैं. IAS NEWS
IAS रिंकू सिंह ने कैडर बदलने के लिए लिखा लेटर
रिंकू सिंह राही ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) भारत सरकार के सचिव को पत्र लिखकर अपना कैडर बदलने की मांग की है. इस पत्र को राही ने Social media platform X पर शेयर किया है. इसमें उन्होंने लिखा,
उत्तर प्रदेश में पुरानी सेवा और वर्तमान की थोड़ी सी सेवा के अनुभवों के आधार पर यह स्वीकारने में मुझे कोई संकोच नहीं है कि मैं उत्तर प्रदेश के वर्तमान नौकरशाही कल्चर के लिए एकदम फिट नहीं हूं. भ्रष्ट नौकरशाही कभी नहीं चाहेगी कि मेरे जैसे जिद्दी लोगों को स्वतंत्र रूप से कार्य करने का अवसर मिले. मेरे लिए शायद यही बेहतर होगा कि किसी अन्य राज्य/कैडर में जाकर सकारात्मक कार्य करने का अवसर मिले और मैं स्वयं को भी परख सकूं कि अनुकूल संस्थागत वातावरण में वास्तव में कितना सकारात्मक बदलाव ला सकता हूं.
रिंकू राही ने पत्र में आगे लिखा,
अब देखना है कि कौन सा राज्य/कैडर मुझे यह अवसर देता है/झेल सकता है. या कौन-सा राज्य/कैडर संवैधानिक व्यवस्था के उद्देश्य से बिना अनावश्यक भटकाव के ही देश/मानव सेवा करने के लिए कैडर ट्रांसफर के मेरे इस अनुरोध को स्वीकार करता है.

